Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सूरजगढ़ में भीषण गर्मी में पिछले पांच दिन से नही आ रहा पानी

,

सूरजगढ़ में भीषण गर्मी में पिछले पांच दिन से नही आ रहा पानी

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी] भीषण गर्मी का मौसम उपर से चिलचिलाती धूप और पांच दिन से नही आ रहा है पानी ऐसे में मौहल्ले के लोगों का क्या हाल हो रहा होगा सोचकर ही पसीना आता है। कस्बे के वार्ड नं 12 ब्राह्मण महासभा के पास स्थित सरकारी बोरवेल की मोटर खराब हुए पांच दिन हो गए लेकिन अभी तक ना ही तो मोटर ठीक हुई है और ना ही मोहल्ले के लोगों को पानी नसीब हुआ है। मोहल्ले के सोनू छापडिय़ा ने बताया कि पिछले पांच दिन में कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके लेकिन विभाग की आंखे नही खुल रही है समस्या जस की तस बनी हुई है। मौहल्ले के लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारी फोन तक नही उठाते है अगर फोन उठाते है तो कभी ठेकेदार नहीं आया कभी कहते है आज अमावस्या है ऐसे आश्वासन देकर मौहल्ले के लोगों को टरका रहे है। समस्या का समाधान नही होने पर मौहल्ले के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur