Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सुरजगढ में चौकीदार को बंधक बनाकर दिया चोरी की वारदात को अंजाम

सुरजगढ में चौकीदार को बंधक बनाकर दिया चोरी की वारदात को अंजाम

 बेखौफ चोर बुलंद हौसलों के साथ दे रहे है चोरी की वारदातों को अंजाम। कस्बे के वार्ड नं 10 स्थित ड्रोलिया भवन के चौकीदार को बंधक बनाकर 6 नकाबपोश चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार मकान मालिक कारोबार के सिलसिले में बाहर रहता है। अपने पैतृक आवास की देखभाल के लिए कस्बे के शबीर ईलाही को छोड़ रखा है दो रोज पहले रात करीब 2 बजे चौकीदार मकान में सो रहा था तभी अचानक 5-6 नकाबपोश लोग आए व कपड़े से चौकीदार को रस्सी से बांधकर कमरों के ताले तोडक़र सामान चुरा ले गए। चोरों के जाने के बाद चौकीदार ने जैसे तैसे मुंह पे बंधा कपड़ा खोलकर चिल्लाना शुरू किया तो पडोसियों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधक चोकीदार को खोला पुछताछ में चौकीदार ने बताया की 5-6 नकाबपोश लुटेरों ने मुझे बांध  दिया दो ने मेरी कनपटी पर पिस्तौल रख दिया व सामन लुटकर फरार हो गए। मकान मालिक के बाहर रहने के कारण अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नही हुई लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आस पास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur