Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सूरजगढ़ में किसान की दर्दनाक मौत

सूरजगढ़ में किसान की दर्दनाक मौत

बस की टक्कर लगने से खेत में जा रहे एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुलोठ खुर्द निवासी धर्मपाल कुमावत बुधवार सुबह अपने खेत में जा रहा था तभी पीछे से आ रही एक निजी बस के चालक ने तेज गति व लापरवाही से बस चलाकर सडक़ किनारे चल रहे धर्मपाल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीवन ज्योति रक्षा समिति की एंबुलेंस से धर्मपाल को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur