Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सूरजगढ़ में स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई

सूरजगढ़ में स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई

सूरजगढ़,[ कृष्ण कुमार गांधी] पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार राठी व पार्षद महावीर सैनी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करके केक काट कर जयंती मनाई गई। इस मौके पर पार्षद महावीर सैनी ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया। कहा कि उन्होंने हमेशा संगठन व पार्टी को मजबूती देने के लिए काम किया। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार गोदारा, पार्षद अंजनी कुमार, पार्षद योगेश सोनी, पार्षद संजय चौधरी, दिनेश खरडिया, रामजी सैनी, पंचायत समिति सदस्य मोती लाल यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur