Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सूरजगढ़ में उज्जवला योजना के तहत 54 परिवारों को बांटे गैस कनेक्शन

सूरजगढ़ में उज्जवला योजना के तहत 54 परिवारों को बांटे गैस कनेक्शन

सूरजगढ़[कृष्ण कुमार सैनी ]  सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनाई गई उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले गैस कनेक्शन के तहत ग्रामीण महिलाओं को फ्री में गैस चुल्हा व सिलेंडर वितरित किए जा रहे है। जिससे गैस कनेक्शन मिलने से ग्रामीण महिलाओं को चुल्हे के धुएं से निजात मिल जाती है। सोमवार को सूरजगढ़ प्रधान सुभाष पुनियां की अध्यक्षता व जिला पार्षद सोमवीर लांबा के नेतृत्व में जाखोद ग्राम पंचायत के भुडनपुरा गांव के 54 गरीब परिवारों को फ्री गैस चुल्हे व सिलेंडर वितरित किए गए। इस मौके पर सुरेन्द्र भाटिया, पंस सुरेश कुमार, रोहिताश्व, छोटेलाल, विनोद कुमार, उम्मेद पुनियां सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur