सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] गौरव यात्रा के दौरान बुहाना से सूरजगढ़ तय समय से करीब तीन घंटे देरी से पहुंची मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कस्बे के घरड़ु तिराहे पर सांसद संतोष अहलावत, भाजपा नेता सुरेन्द्र अहलावत, प्रधान सुभाष पुनियां ने हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ स्वागत किया। इस दौरान अभिभाषक संघ सूरजगढ़ की तरफ से उपखंड मुख्यालय पर चल रहे मुंसिफ न्यायालय के नए भवन के लिए वित्तीय स्वीकृति बाबत ज्ञापन सौंपा, कुलोठ कलां सरपंच सुशीला देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर कुलोठ कलां से लेकर हरियाणा सीमा तक सडक़ निर्माण की मांग रखी, भापर के ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक सतीश का स्थानांतरण निरस्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद व वसुंधरा राजे जिन्दाबाद के नारे लगाए। मुख्यमंत्री गौरव यात्रा के स्वागत के लिए सूरजगढ़ की जनता का आभार प्रकट करते हुए रवाना हुई। इस मौके पर जिला कलेक्टर दिनेश यादव, एसडीएम सुमन चौधरी, तहसीलदार सुमन, थानाधिकारी कमलेश चौधरी जिप सदस्य सोमवीर लांबा, रामवतार धोलिया, सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सूरजगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
सूरजगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का हुआ जोरदार स्वागत



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।