सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी] लोटिया ग्राम पंचायत के कालूराम की ढ़ाणी में मुख्य अतिथि सूरजगढ़ प्रधान सुभाष पुनियां ने रविवार को जलदाय विभाग के थ्री फेस बोरवेल का उद्घाटन किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य सोमवीर लांबा, पिलोद सरपंच चिरंजीलाल शर्मा, पंस सदस्य रतन सिंह आसलवास थे, अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि कैलाश जांगिड़ ने की। समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रधान सुभाष पुनियां ने क्षेत्र में पेयजल किल्लत को दूर करने की बात कही वहीं ग्रामीणों को पेयजल संरक्षण के बारे में भी बताया। इस मौके पर सरपंच फोरम अध्यक्ष वीरसिंह खरडिय़ा, पूर्व सरपंच सुरेश शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री विकास शर्मा, पूर्व सरपंच रामनिवास सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सूरजगढ़ प्रधान ने किया थ्री फेस बोरवेल का उद्घाटन
सूरजगढ़ प्रधान ने किया थ्री फेस बोरवेल का उद्घाटन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।