Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा

सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा

बुहाना[सुरेंद्र डैला ] 15 अगस्त को सूरजगढ़ विधानसभा में अलग-अलग जगह से तिरंगा यात्रा निकालकर युवा बुहाना पंचायत समिति पहुंचे। यात्रा सतीश गजराज के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें सूरजगढ़ प्रधान सुभाष पूनिया, कैलाश मेघवाल , बुहाना पंचायत समिति प्रधान राजपाल सिंह तवर, पंचायत समिति सदस्य गिरवर सिंह, रतन सिंह तवर आदि ने पंचायत समिति के अंदर स्मारक पर पुष्प अर्पित किये। पूरे बुहाना कस्बे में तिरंगा लेकर बाइकों पर रैली निकाली गई। सतीश गजराज ने बताया कि इसका उद्देश्य है युवाओं द्वारा तिरंगे की आन बान शान को कभी नीचे नहीं गिरने देंगे। तिरंगे के ऊपर ही हमारा देश चलता है जिसके लिए युवा अपना बलिदान भी कर देंगे मगर कभी तिरंगे को नीचा नहीं झुकने देंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur