झुंझुनू, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग खेतड़ी के प्रोग्रामर के निर्देशन में गठित दल के द्वारा खेतड़ी के 35 ई-मित्र कियोस्को का औचक निरीक्षण किया गया। प्रोग्रामर घनश्याम सैनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बबाई के ई-मित्र संचालक चैथमल सैनी के द्वारा नवीनतम रेट लिस्ट चस्पा नहीं होने के कारण 1500 रूपए की पेनल्टी लगाई गई। वहीं अन्य ई-मित्र संचालक संजय कुमावत के द्वारा निर्धारित सेवा से अधिक राशि वसूलना पाये जाने पर सात दिवस के लिए ई-मित्र कियोस्क को बंद किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र खेतड़ी में संचालित ई-मित्र के द्वारा चिरंजीवी योजना की पॉलिसी जारी करने में की गई अनियमितताओं के कारण कियोस्क धारक सुमन देवी शर्मा के खिलाफ 5 हजार रुपए की पेनल्टी तथा 15 दिवस के लिए ई-मित्र को अस्थाई रूप से बंद किया गया है ।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 35 ई-मित्र कियोस्क का किया औचक निरीक्षण
35 ई-मित्र कियोस्क का किया औचक निरीक्षण


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

