Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू उपखण्ड क्षेत्र के 46 ई मित्र कियोस्क का औचक निरीक्षण

झुंझुनू उपखण्ड क्षेत्र के 46 ई मित्र कियोस्क का औचक निरीक्षण

झुंझुनू, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के झुंझुनू ब्लॉक द्वारा ई-गर्वर्नेस सेवाओं में सुधार के लिए मार्च 2025 में उपखण्ड क्षेत्र झुन्झुनूं में संचालित ई-मित्रोें की मासिक जांच/अधिक वसूली की जांच के लिए कियोस्कों के औचक निरीक्षण किये गये। ब्लॉक प्रोग्रामर विनोद कुमार सैनी ने बताया कि विभाग द्वारा अलग-अलग टीमे बनाकर कुल 46 कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें 03 कियोस्कों पर अनियमिता पाई गई। इन 3 कियोस्क पर विभागीय दिषा निर्देषों की अनुपालना नही करने पर मौके पर ही ऑनलाईन शास्ति आरोपित करने की कार्यवाही की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur