Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सामाजिक अंकेक्षण कार्य का किया औचक निरीक्षण

सामाजिक अंकेक्षण कार्य का किया औचक निरीक्षण

अब होगा “हमारा पैसा – हमारा हिसाब”

झुंझुनूं, राजस्थान सामाजिक एवं निष्पादन अंकेक्षण प्राधिकरण (RSPAA) जयपुर के कलेंडर अनुसार ज़िले मेे 15वां वित्त आयोग योजना, मिड डे मिल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) व महात्मा गांधी नरेगा योजना का सामाजिक अंकेक्षण का कार्य चल रहा है। लोकपाल महावीर प्रसाद तोगड़िया व समन्वयक आईईसी अजीत सिंह बिजारणियां बुदवार को सामाजिक अंकेक्षण कार्य का औचक निरीक्षण करने चिडावा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतो मैं पहुंचे। सोलाना ग्राम पंचायत में प्रथम दिवस रिकॉर्ड लेने के बाद बीआरपी जसवीर सिंह, वीआरपी कृष्णा, सपना , आंचल, मोनिका, ममता दो दिवस से बिना सूचना के कार्य से अनुपस्थित पाए गए। जिन्हें भविष्य में नहीं लगाने के निर्देश दिए गए है। पूछे जाने पर कनिष्ठ सहायक परमेश्वर लाल को बताया गया कि 15 वित्त आयोग का भी अंकेक्षण कार्य किया जाना है। ग्राम पंचायत सुल्ताना में वीआरपी कोमल ,खुशबू अनुपस्थित पाए गए। ग्राम पंचायत स्योपुरा गोदारा का बास में वीआरपी दीपिका लगातार अनुपस्थित पाए गए। बीआरपी विकास कुमार व वीआरपी अर्चना स्वामी, पिंकी शर्मा का कार्य संतोषजनक पाया गया।

क्या है सामाजिक अंकेक्षण? हमारा पैसा – हमारा हिसाब

सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया पारदर्शिता एवं जवाबदेही स्थापित करने का शशक्त माध्यम है. सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में जितना भी खर्चा होता हैं उसके लेखे – जोखे का विवरण जनता को बताया जाता हैं। इसमे प्रत्येक लाभार्थी से पूछा जाता हैं कि उनको नियत समय पर लाभ मिला है अथवा नही और उस लाभ को प्राप्त करने में किसी तरह की अनियमितता तो नही हुई है? यह सब तथ्य लाभार्थी ग्राम सभा मे जनसुनवाई में एक निष्पक्ष पैनल के सामने रखते हैं तथा उनपर खुली चर्चा होती है। साथ ही वहाँ पर शिकायत निवारण की व्यवस्था भी होती हैं।

किस का हो रहा है सामाजिक अंकेक्षण?

प्रधानमंत्री आवास योजना, मिड डे मिल, स्वच्छ भारत मिशन, 15वां वित्त आयोग व महात्मा गांधी नरेगा योजना में हुए कार्य की स्वीकृति – तकनीकी, प्रशासनिक-वित्तीय, एस्टिमेट,कार्य आदेश, बिल-वाउचर, माप पुस्तिका, श्रम सामग्री भुगतान उपयोगिता प्रमाण पत्र, पूर्णता प्रमाण पत्र, परिसंपत्ति रजिस्टर, कैश बुक,स्टॉक रजिस्टर, अंतिम सम्पन्न सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट आदि रिकॉर्ड व कार्यों को 6 सदस्य अंकेक्षण दल द्वारा चेक किया जा रहा है। इन योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत में जितने भी काम हुए है, जिसमे कितने कार्य स्वीकृत हुए, कितने पूर्ण हुए , कितने अभी चल रहे है, श्रमिको को काम मांगने, भुगतान, न्यूनतम मजदूरी, कार्यस्थल सुविधाएं आदि हकों का सत्यापन किया जाएगा तथा इन कार्यों पर जितना भी खर्चा हुआ है उसका लेखा जोखा ग्राम सभा में रखा जाएगा तथा लाभार्थी उसका सत्यापन करेंगे।

दीवार लेखन – नरेगा में श्रम एवं सामग्री पर जो खर्चा हुआ है उसकी पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु उनकी सूचना राजस्व ग्रामवार सार्वजनिक दीवार पर लिखी जाती है। इस अंकेक्षण के दौरान दीवार लेखन का भी सत्यापन किया जाएगा । सभी लोग भी अपने से संबंधित सूचना दीवार पर जाकर देख सकते है।

यहां होगा सामाजिक अंकेक्षण:-
ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी के अनुसार कोदेसर, कोलिंडा, लादुसर, लुणा, लटटू, मलसीसर, सोहली, सुलताना अहिरान, उदामांडी, सारी, सोलाना, श्योपुरा, सुलताना, नयासर, कासिमपुरा, आबुसर, मादरी, मानोता जाटान, मानोता कला, मेहाङा जाटुवास, नालपुर, नांगलिया, रसुलपुर, रवां, संजयनगर, शिमला, भौजावास, शेखसर, झाझङ, कैरू, कारी, कसेरू, खिरोड, कोलसिया, निवाई, पबाना, पहाङिला, परसरामपुरा, पुजारी की ढाणी, रामपुरा, मोरवा, पीपली, सुजङोला, तिगियास, शाहपुर, सिलारपुर, श्यामपुरा मैनाना, सिंघाना, थली, सेही कला, स्वामी सेही, उरिका, जहाज, जैतपुरा, जोधपुरा, ककराना, केड, खिंवासर, नेवरी, पचलंगी, पापडा, पौंख, पोषाणा ग्राम पंचायतों में 6-12 फरवरी तक सत्यापन का कार्य चल रहा है! 13 फरवरी 2023 को इन मेे ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी।

ग्रामीणों से अपील हैं –
• अंकेक्षण टीम सारी सूचनाओं के साथ आपके घर -घर आएगी तो उन्हें चाही गयी जानकारी उपलब्ध कराए।
• सम्बंधित कोई भी शिकायत है तो टीम को लिखकर दे।
• ग्राम सभा की जनसुनवाई में आकर अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराए, शिकायत दर्ज कराने हेतु सारे दस्तावेज लेकर आये।
• आपकी ग्राम पंचायत में योजनाओं में जितना भी खर्चा हुआ है उसका हिसाब सुने।
• जनसुनवाई में आकर योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करे.

इनके अनुसार:-
ज़िले की 63 ग्राम पंचायतों में सोमवार को सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के सफल आयोजन हेतु ग्राम सभा के दिन महात्मा गांधी नरेगा श्रमिकों का अवकाश रहेगा तथा अगले गुरुवार को अवकाश के दिन श्रमिकों को कार्य दिया जायेगा। राजकीय अवकाश के दिनो मे भी कार्यालय खुले रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur