Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू ब्लॉक के विभिन्न ईमित्रों का किया औचक निरीक्षण

झुंझुनू ब्लॉक के विभिन्न ईमित्रों का किया औचक निरीक्षण

झुंझुनूं, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के झुंझुनू ब्लॉक द्वारा गत माह ब्लॉक में संचालित ई-मित्रों की मासिक जांच एवं अधिक वसूली की जांच हेतु कार्मिकों उम्मेद कुमार सैनी, किशोर सिंह, मोनिका, सुमन कुमारी, महेश कुमार की अलग अलग टीमें बनाकर कियोस्कों के औचक निरीक्षण किये गये। विभाग द्वारा माह अगस्त में कुल 50 कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें 07 कियोस्कों पर अनियमिता पाई गई। उक्त कियोस्कों में से 02 कियोस्कों के पता परिवर्तन की कार्यवाही, 01 कियोस्क को स्थाई रूप से बंद तथा 04 कियोस्कों पर विभागीय निर्देशों की पालना नहीं करने के कारण नोटिस जारी किये गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur