Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / स्वामी समाज व गौ संवर्धन संस्थान ने किया चेतन स्वामी का अभिनंदन

स्वामी समाज व गौ संवर्धन संस्थान ने किया चेतन स्वामी का अभिनंदन

झुंझुनू, आज सुबह नौ बजे चुणा चौक स्थित प्रवीण स्वामी की हवेली पर स्वामी समाज व गौ संवर्धन संस्थान के द्वारा जीबी मोदी विद्यालय के दसवीं कक्षा में 97.83% अंक लाकर झुंझुनूं जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्गीय कैलाश स्वामी के पौत्र चेतन स्वामी पुत्र लक्ष्मीकांत स्वामी का अभिनंदन किया गया। समाज के लोगों द्वारा चेतन को माला पहनाई गई व मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर दयानंद स्वामी प्रवीण स्वामी आशुतोष स्वामी प्रदीप स्वामी दिनेश स्वामी वेदप्रकाश मेहसरिया सोनु पुरोहित कपिल हिसारीया प्रदीप महाजन राकेश टेकरीवाल सुरेंद्र बंशीवाल ताराचंद कुमावत सुशील कुमावत पिंटू कुमावत श्रवण गोयनका आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur