Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / स्वामी विवेकानंद सनातन धर्म एवं संस्कृति के सच्चे योद्धा- मांवडिया

,

स्वामी विवेकानंद सनातन धर्म एवं संस्कृति के सच्चे योद्धा- मांवडिया

गुढा गौडजी, भारत की श्रेष्ठ संस्कृति को दुनियाभर मे पहुंचाने के लिए स्वामी विवेकानंद का योगदान अतुलनीय है वे सनातन धर्म एवं संस्कृति के सच्चे योद्धा थे।उपरोक्त विचार भा ज पा युवा मोर्चा द्वारा भोड़की के खेल मैदान पर युवा दिवस पर आयोजित मैराथन दौड प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने बतौर मुख्य अतिथि रखे। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयसिंह माँठ ने कार्यक्रम मे पधारे हुए अतिथियो का स्वागत किया। विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे यंग इंडिया रन कार्यक्रम के तहत उदयपुरवाटी के भोड़की गांव के खेल स्टेडियम मैं मैराथन का आयोजन हुआ एव विजेताओं को प्रोत्साहन राशी देकर पुरस्कृत किया गया प्रथम आने वाले 5100 रुपए दित्य स्थान वाले को 3100 एवं तिसरे स्थान वाले को 1100 रुपए दिए। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, भाजपा जिला प्रवक्ता पवन शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, कार्यक्रम के जिला संयोजक संजय जाखड़,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुश्री वर्षा सोमरा, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी हितेश पचार, सचिन महला, मंडल उपाध्यक्ष पंकज बागोरिया ,अशोक, लोकेश जाखड़ ,राजकुमार सैनी कैप्टन रोहिताश गिल रोहताश गिल राजकुमार गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur