Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

स्वतंत्राता दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी ] स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुमन की अध्यक्षता मे तहसील सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए। सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण का समय प्रात: 8.00 बजे दिया उसके बाद बरासिया कॉलेज में समारोह का आयोजन कर 9.15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा जिसमें कस्बे की सभी सरकारी व निजी स्कूलें भाग लेगीं। समारोह के दौरान उपखंड के कक्षा 10 व 12 के प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहने वाले टॉपर विद्यार्थियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएगें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur