Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जरूरतमंद छात्राओं को किया स्वेटर वितरण

जरूरतमंद छात्राओं को किया स्वेटर वितरण

बगड़, प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शर्मा ने रतन लाल सोमानी मेमोरेबल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से पीरामल सीनियर सेकेंडरी स्कूल,बगड़ की 51 जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर वितरित किए। ट्रस्ट के प्रतिनिधि एवं शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, बगड़ के सीईओ विकास खटोड़ ने पीरामल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (हिंदी माध्यम), बगड़ की छात्राओं को स्वेटर प्रदान किया। विद्यालय प्रधानाचार्य उमा पुरोहित एवं स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं को दिए गए सहयोग के लिए डॉक्टर मुकेश शर्मा एवं रतनलाल सोमानी ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur