Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आदर्श समाज के प्रणेता बजरंगलाल गाँधी की पुण्य स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह एक सितंबर को

आदर्श समाज के प्रणेता बजरंगलाल गाँधी की पुण्य स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह एक सितंबर को

सूरजगढ़, आदर्श समाज के प्रणेता, समाजसेवी और स्वतंत्रता सेनानी बजरंग लाल गाँधी की पुण्य स्मृति में आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में एक सितंबर रविवार को प्रातः 11 बजे गाँधी कृषि फार्म सूरजगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर हर वर्ष एक सितंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति, पत्रकारिता, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी, स्वच्छता, नृत्यकला, संगीत, योग कला, शांति, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार ‘गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रीय चयन समिति की वरिष्ठ सदस्य रेनू मिश्रा दीपशिखा ने बताया कि साहित्य का वर्ष 2024 का गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड प्रयागराज के वरिष्ठ साहित्यकार और संपादक शीलधर मिश्र को दिया जायेगा। विद्वान शीलधर मिश्र का साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है। वे भारती परिषद् प्रयाग के महामंत्री हैं, उन्होंने लेखन के अलावा 100 से ज्यादा पुस्तकों का संपादन किया है। रायबरेली उत्तर प्रदेश से पुष्पलता पाण्डेय लक्ष्मी का नाम भी गाँधी सेवा रत्न अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। राजस्थान सीकर के सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर लाल मोरदिया और कन्हैया लाल वर्मा का नाम समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने पर राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने पर शिक्षक रामप्रताप सैनी चिड़ावा व एडवोकेट बिहारी लाल बालान सदस्य बाल कल्याण समिति सीकर को समाज सेवा और न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया और पतंजलि योग समिति के प्रदेश प्रभारी पवन कुमार सैनी व योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई को योग के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया जायेगा। ग्राम पंचायत काजड़ा में उत्कृष्ट कार्य करने पर सरपंच मंजु तंवर को भी सम्मानित किया जायेगा। शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने पर शिक्षक डॉ. अनिल शर्मा अनमोल को भी सम्मानित किया जायेगा। जगदेव सिंह खरड़िया सहित कार्यक्रम में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जायेगा। योग और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur