Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ताराचंद गुप्ता बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के सदस्य बने

ताराचंद गुप्ता बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के सदस्य बने

झुंझुनू, बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय हेतु जिला झुंझुनू के लिए प्रभारी मंत्री डॉ. चंद्रभान की अध्यक्षता में जिला स्तर पर प्रथम स्तरीय समिति गठित की गई है जिसमें ताराचंद गुप्ता भौड़कीवाला को समिति सदस्य नियुक्त किया गया है। गुप्ता को नियुक्ति पत्र राज्यपाल की आज्ञा से सुशील कुमार कुलहरी संयुक्त शासन सचिव की ओर से जारी किया गया है। ताराचंद गुप्ता को समिति सदस्य बनाए जाने पर झुंझुनू जिले की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई प्रेषित की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur