Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ताराचंद गुप्ता भौडकीवाला समाज रत्न से होंगे सम्मानित

ताराचंद गुप्ता भौडकीवाला समाज रत्न से होंगे सम्मानित

झुंझुनू, राजस्थान जन मंच ट्रस्ट राज्य की सक्रिय सामाजिक संस्था है जिसके द्वारा प्रतिवर्ष सेवाभावी, प्रतिभावान तथा कर्मठ व्यक्तियों को समाज रत्न से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष झुंझुनू जिला गौ सेवा समिति के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता भौडकीवाला का समाज रत्न सम्मान हेतु चयन किया गया है, उन्हें यह सम्मान 20 अगस्त को जयपुर एमआई रोड स्थित श्री भैरों सिंह शेखावत सभागार में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। विदित है कि राजस्थान जन मंच द्वारा जीव कल्याण, जरूरतमंदों को चिकित्सा व सामग्री वितरण, गरीब बच्चों की सदस्यता, पर्यावरण संरक्षण, जन जागृति अभियान, गरीबों को भोजन, गो ग्रास तथा पशु पक्षियों की चिकित्सा एवं उनके आश्रय के क्षेत्र में विगत 29 वर्षों से कार्य किए जा रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur