Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / तीन हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

तीन हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

आबकारी विभाग का प्रहराधिकारी पृथ्वीसिंह

नवलगढ़, एसीबी झुंझुनूं ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जिसमे शराब ठेकेदार से मंथली लेते हुए आबकारी निरोधक दल के प्रहराधिकारी
को तीन हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी झुंझुनूं के सीआई शब्बीर खान के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसमे दिसंबर माह की मंथली के रूप में पैसे ले रहे नवलगढ़ के प्रहराधिकारी पृथ्वीसिंह को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि कुमावास के राजकुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। राजकुमार का कुमावास में ही शराब का ठेका है। जिसकी दिसम्बर माह की मंथली लेते हुए प्रहराधिकारी को दबोचा गया। उसने बताया कि महीने की शुरूआत में ही मंथली एडवांस देनी होती है। जानकारी के अनुसार नवंबर की मंथली देते वक्त शिकायत का सत्यापन किया गया था। अब दिसंबर की मंथली लेते समय एसीबी ने आरोपी को दबोच लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur