Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / युवा तेजा सेना ने भड़ौदा ब्लॉक में नई कार्यकारिणी बनाई, प्रदेश अध्यक्ष क्यामसरिया ने किया ऐलान

युवा तेजा सेना ने भड़ौदा ब्लॉक में नई कार्यकारिणी बनाई, प्रदेश अध्यक्ष क्यामसरिया ने किया ऐलान

राष्ट्रीय जाट महासंघ की युवा इकाई युवा तेजा सेना ने भड़ौदा ब्लॉक में नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। दादा पृथ्वीराज मंदिर में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र क्यामसरिया ने संगठन विस्तार को लेकर नई टीम की आधिकारिक घोषणा की।

तेजा सेना की यह नई टीम आगामी महीनों में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर ध्यान देगी।

कौन-कौन संभालेगा जवाबदारी-नई टीम की पूरी सूची

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी सूची के अनुसार ब्लॉक स्तर पर निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है-

  • ब्लॉक संरक्षक: सुनिल झाझड़िया
  • ब्लॉक प्रभारी: लोकेश डारा
  • संगठन महामंत्री: कपिल झाझड़िया
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: विकास चौधरी
  • उपाध्यक्ष: अनिश झाझड़िया, सरजीत झाझड़िया
  • महासचिव: कमलेश झाझड़िया, प्रवेश खरबास, योगेश मील
  • सलाहकार: पंकज झाझड़िया
  • सचिव: लोकेश झाझड़िया
  • संयुक्त सचिव: नितेश झाझड़िया
  • प्रवक्ता: प्रितम झाझड़िया

तेजाजी महाराज के जयकारों के बीच पदाधिकारियों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त टीम ने तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया। इस दौरान क्यामसर में प्रस्तावित तेजाजी मंदिर निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

युवा शक्ति को जोड़ने पर फोकस

प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि यह कार्यकारिणी ग्रामीण स्तर तक संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जागरूकता और युवा संवर्ग को सक्रिय करने पर केंद्रित रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur