Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ठग गिरोह से बचने की अपील

ठग गिरोह से बचने की अपील

नल कनेक्शन के बदले लोगाें से रूपये ऐंठ रहा है

आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता मोहनलाल मीणा ने बताया कि शहर में एक ठग गिरोह सक्रिय हो रहा है। गिरोह नल कनेक्शन के बदले लोगाें से रूपये एेंठ रहा है। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि पीएचईडी के वर्तमान उपभोक्ताआें की सर्विस लाईन एवं मीटर निशुल्क बदले जा रहे हैं। नवीन उपभोक्ताओं को निर्धारित शुल्क पीएचईडी में जमा करवाने पर सर्विस लाईन एंव मीटर निशुल्क बदले जाएंगे। आमजन नवीन जल सम्बन्ध हेतु पीएचईडी कार्यालय अथवा आरयूआईडीपी द्वारा आयोजित शिविरों में उपस्थित पीएचईडी के प्रतिनिधियाें को ही आवेदन पत्रावली एवं नियमानुसार शुल्क देकर पावती प्राप्त करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur