Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / विधानसभा घेराव हेतु पहुंचे झुंझुनू के भाजपाइयों ने जयपुर में दी गिरफ्तारी

,

विधानसभा घेराव हेतु पहुंचे झुंझुनू के भाजपाइयों ने जयपुर में दी गिरफ्तारी

रीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में

झुंझुनूं, रीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में भाजपा के प्रदेशव्यापी आहावान पर विधानसभा घेराव हेतु पहुंचे भा ज पा कार्यकर्ताओं ने जयपुर में गिरफ्तारियां दी।भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया एवं सांसद नरेन्द्र कुमार, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया के नेतृत्व में मंगलवार सुबह जिलेभर से कार्यकर्ता बसों एवं छोटे वाहनों से रवाना हो कर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे जहां से प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता विधानसभा घेराव हेतु रवाना हुए जहां पुलिस के साथ काफी जद्दोजहद के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में गिरफ्तारियां दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, सांसद नरेन्द्र कुमार, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, रामनिरंजन पुरोहित, राकेश शर्मा, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सुरेन्द्र मेघवाल, सरजीत चौधरी, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्बर पूनिया,भा ज पा नेता राजेश दहिया, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, जिला मंत्री महावीर ढाका, मंडावा अध्यक्ष मोहन लाल सैनी,नूआ अध्यक्ष इंद्राज ढाका, मलसीसर अध्यक्ष सुधीर चौपाल,चेलासी मंडल अध्यक्ष, प्रकाश सैनी, सूरजगढ़ मंडल अध्यक्ष संजय गोयल,बबाई मंडल अध्यक्ष राकेश सोनी, बालाजी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत,बगड़ चैयरमैन गोविंद सिंह राठौड़,खेतड़ी मंडल संयोजक विद्याधर सैनी, एडवोकेट विजेन्द्र सैनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान,ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर,एसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, सरोज स्योराण, उदयपुरवाटी मंडल महामंत्री मदन लाल सैनी, मूलचंद पौंख,पूर्व पार्षद प्रकाश सैनी, महावीर सैनी, हरीश शर्मा, जगदीश कुमावत, शैतान सिंह, सार्दुल सैनी, मंडावा के पूर्व चेयरमैन राधेश्याम सैनी, इब्राहिम रंगरेज, संजय चौपदार, युवा मोर्चा जिला महामंत्री निखिल शर्मा, नरेन्द्र सिंह गुढा, अशोक, हरीश कुमावत गुढा, सचिन महला सीथल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur