Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का अदम्य साहस और शौर्य साक्ष्य है – ढूकिया

,

कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का अदम्य साहस और शौर्य साक्ष्य है – ढूकिया

मलसीसर, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडावा विधानसभा क्षेत्र में शक्ति वंदन एवं स्वयं सहायता समूह सखी समारोह का आयोजन मलसीसर के सिरोहा गेस्ट हाऊस में जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। नोडल अधिकारी राजकुमार शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ढूकिया ने कहा कि मोदी सरकार की नारी शक्ति को समर्पित नीतियों ने दशकों से चल रहीं महिला सशक्तिकरण की कपोलकल्पित चर्चाओं से कहीं अधिक महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला लेकर उनका अधिकार एवं सम्मान दिलाया है। सदियों से धूल फांकती फाइलों से निकालकर पूरजोर विरोध के बावजूद नयी संसद के पहले सत्र का शुभारंभ नारी शक्ति वंदन अधिनियम से 33 प्रतिशत आरक्षण के अधिकार का गरिमापूर्ण फैसला लेकर किया। कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का अदम्य साहस और शौर्य साक्ष्य है कि भारत की नारी प्रत्येक मोर्चे पर प्रतिभा के नये सोपान चढ़ रही है। महिलाओं की नेतृत्व वाली सरकार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मार्गदर्शन में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट से, हम आज एक नए युग में नारी शक्ति के साक्षात्कार की शुरुआत कर रहे हैं। यह अंतरिम बजट आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान की त्रिविधि से समृद्धि की राह पर अग्रसर नारी शक्ति का पोषण करता है। 2024 के बजट में नारी शक्ति को समर्पित कई योजनाएं शामिल हैं जो नारीशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पूर्णतः सक्षम है। शक्ति वंदन कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 250 महिलाओं का मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुधीर चौमाल, विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक अरूण कौशिक, रामरतन चौमाल, प्रमेश्वर लाल जाखोदिया, सांवरमल, अनिल कुमार, हिम्मत सिंह चौहान, लक्ष्मीकांत मिश्रा, सी.एल.एफ. प्रभारी सुशीला फीटवाडि़या, पशु सखी भारती देवी, कृषि सखी रूबिना, सुमन देवी, राजीविका संगठन से मंजू कंवर उपस्थित रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur