Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / इकलौते पुत्र ने घर के कमरे में सुसाइड कर दी जान

इकलौते पुत्र ने घर के कमरे में सुसाइड कर दी जान

डा. साहिब राम वर्मा का पुत्र है मृतक, सात महिने की प्रेग्नेंट है पत्नी

झुंझुनूं, झुंझुनूं के गुढ़ा फाटक के पास स्थित घर पर ही एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के पिता डा. साहिब राम एक नामी डॉक्टर है। डा. साहिबराम  गुढ़ा फाटक के पास ही निजी अस्पताल चलाते हैं। पुलिस के अनुसार सौम्य वर्मा (31) पुत्र डा. साहिबराम वर्मा ने अपने घर कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सौम्य वर्मा ने अपने घर पर ही एक कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरा बंद था। देखा तो सौम्य ने फांसी लगा रखी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा, उस वक्त तक सौम्य की मौत हो चुकी थी। सौम्य अपने घर पास कपड़ों का शो  रूम चलाता था। उसकी तीन साल पहले ही शादी हुई थी। अभी सौम्य की पत्नी ज्योति सात माह की प्रेग्नेंट है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार डा. साहिब राम वर्मा के 6 बेटियां  है और सौम्य इकलौता पुत्र था। साहिबराम वर्मा शहर के नामी डॉक्टर है। अभी उन्होंने गुढ़ा फाटक के पास हैप्पी हॉस्पिटल के नाम से हॉस्पिटल चलाते हैं। इससे पहले डा. साहिब राम का फुटला बाजार में क्लिनिक था। पुलिस अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur