Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ढूकिया के सानिध्य में ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम को सुना गया

,

ढूकिया के सानिध्य में ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम को सुना गया

मलसीसर, आज भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश में ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के सानिध्य में मंडावा विधानसभा क्षेत्र के मलसीसर ग्रामीण मंडल के शाखा पार्क में सुना गया। विजय मंत्र के साथ प्रधानमंत्री ने ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम में बूथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की बूथ कमेटी की पहचान सेवा भाव से होनी चाहिए। हमारी प्राथमिकता दल से पहले देश की है। भाजपा ने तय किया कि हमें तुष्टिकरण के रास्ते पर नहीं चलना है, देश का भला करने का रास्ता तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधीर चौमाल, उपाध्यक्ष सुभाष डालमिया, अल्पसंख्यक मंडल मोर्चा अध्यक्ष यासीन बडगुर्जर, शंकर लाल शर्मा, मधुसूदन शर्मा, अजय खीचड़, शक्ति सिंह चौहान, हिम्मत सिंह चौहान, दर्शन सिंह चौहान, गौतम कुमार, बलवीर सिंह, रोहिताश सिंह कालेर इत्यादि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur