Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / धर्मपाल गाँधी के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

धर्मपाल गाँधी के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी लेखक संगठन के स्थापना दिवस पर

सूरजगढ़, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी के मुख्य आतिथ्य और योगेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी लेखक संगठन (अमालेस) के स्थापना दिवस पर ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन प्रयागराज से कवयित्री रेनू मिश्रा दीपशिखा ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में राजेश तिवारी का भी सहयोग रहा। अमालेस के संस्थापक प्रवीण तिवारी रविआभा व अध्यक्ष पुष्पलता लक्ष्मी ने संगठन के द्वारा संचालित गतिविधियों और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में टी सी विश्वकर्मा, आशीष तिवारी, रोहित पाठक, राजेश तिवारी आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी लेखक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा पुष्पलता लक्ष्मी ने अपने साहित्यिक विचार व्यक्त किये और भविष्य में संगठन द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कविता उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से किया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम में डॉ. अर्चना ओजस्वी, देहरादून से अशोक कुमार मिश्र, रायबरेली से डॉ. गीता पांडेय और अशोक श्रीवास्तव, सतना मध्य प्रदेश से राजेश कुमार तिवारी और प्रदीप पाठक सारथी, रायबरेली से पुष्पलता पांडेय, प्रयागराज से रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ उत्तरकाशी से महेश उनियाल ‘साहित्याचार्य’, आरा बिहार से अनामिका अमिताभ गौरव, प्रयागराज से डॉ. शिवानी मिश्रा व कविता उपाध्याय, रायबरेली से शिवांशू श्रीवास्तव और डॉ. किरण शुक्ला, कलकत्ता से ऊषा जैन आदि अन्य साहित्यकारों ने कार्यक्रम भाग लेकर काव्य पाठ किया और अपने साहित्यिक विचार व्यक्त किये। पुष्पलता लक्ष्मी और रेनू मिश्रा दीपशिखा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur