Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / दीपावली के उपलक्ष में आयोजित होगा कार्यक्रम दीपोत्सव पर काव्यप्रकाश

दीपावली के उपलक्ष में आयोजित होगा कार्यक्रम दीपोत्सव पर काव्यप्रकाश

आदर्श समाज समिति इंडिया महिला इकाई द्वारा

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा दीपशिखा व राष्ट्रीय महासचिव कमल धमीजा की अनुशंसा पर दीपों के पर्व दीपावली पर 23 अक्टूबर रविवार को दीपोत्सव पर काव्यप्रकाश कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि दीपावली हमारे देश का सबसे बड़ा प्रकाशमय त्यौहार है। दीपावली त्यौहार आध्यात्मिक रूप से अंधेरे पर प्रकाश की जीत को दर्शाता है। भारतीय संस्कृति में दीपक को सत्य और ज्ञान का द्योतक माना जाता है, क्योंकि वो स्वयं जलता है, पर दूसरों को प्रकाश देता है। दीपक की इसी विशेषता के कारण धार्मिक पुस्तकों में उसे ब्रह्मा स्वरूप माना जाता है। ये भी कहा जाता है कि, ‘दीपदान’ से शारीरिक एवं आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है। जहां सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंच सकता है, वहां दीपक का प्रकाश पहुंच जाता है। दीपावली, आध्यात्मिक अन्धकार पर आन्तरिक प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई का उत्सव है। इसीलिए आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा दीपावली पर “दीपोत्सव पर काव्यप्रकाश” कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। देश के विभिन्न प्रांतों से कवि और साहित्यकार कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी रचना प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का प्रभारी फरीदाबाद से कवयित्री कमल धमीजा को बनाया है। कार्यक्रम का संचालन प्रयागराज की कवयित्री रेनू मिश्रा दीपशिखा द्वारा किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur