Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राज्य सरकार ने युवाओं के साथ किया धोखा – ढूकिया

,

राज्य सरकार ने युवाओं के साथ किया धोखा – ढूकिया

मलसीसर, भारतीय जनता पार्टी की मलसीसर मंडल कार्यसमिति की बैठक शाखा पार्क मलसीसर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी प्यारेलाल ढूकिया के आतिथ्य में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुधीर चौमाल ने की। ढूकिया ने राजस्थान कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं, बेरोजगारों के साथ धोखा किया है, इसका जवाब प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में देगी। इस भ्रष्ट, नकारा, निकम्मी सरकार को जनता उखाड़ फैकेगी। ढूकिया ने केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इसके बारे में चर्चा की। अनिल प्रजापत ने राजनैतिक प्रस्ताव पढ़ा तथा सुभाष डालमिया व विरेन्द्र सिंह राणा ने प्रस्ताव का समर्थन किया। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का ढूकिया ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य भवानी सिंह शेखावत, मंडल महामंत्री प्रवीणा सांखला, मंडल उपाध्यक्ष हुकम सिंह ख्याली, मनोज कंवर, कार्यालय प्रमुख रक्षपाल सैन, किसान मंडल मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल सिहाग, अल्पसंख्यक मंडल मोर्चा अध्यक्ष यासिन बडगुर्जर, एस.सी. मंडल मोर्चा अध्यक्ष सुभाष नायक, अशोक बावलिया, नथमल प्रजापत, रामावतार जांगिड़, मोहर सिंह मोगा, भंवर सिंह निर्बाण, मनोहर सिंह चौहान, सुखवीर खिचड़, बबीता देवी, सिलोचना देवी, विद्याधर शर्मा, भोमाराम प्रजापत, बजरंग लाल सैनी, सुभाष ढ़ाका, नरेन्द्र जांगिड़, हरि सिंह, सुनिल चौमाल, गौतम नायक, रोहिताश कालेर, धमेन्द्र रेवाड़, पवन कुमार, हरिराम जौया, मुकेश मीणा, योगेश, सम्पत आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur