Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गांधी फेलो नंदिता के अथक प्रयास से महिलाओं और बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान

गांधी फेलो नंदिता के अथक प्रयास से महिलाओं और बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान

चिड़ावा, ब्लॉक के पंचायत सारी में गांधी फेलो नंदिता व ग्रामवासियों के सफल प्रयास से महिलाओं एवं बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए गांव में “गांव की यादें” नाम से एक मंच दिया गया। जहां बच्चों व महिलाओं ने सांस्कृतिक गतिविधियों में बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम में अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, नृत्य, मेंहदी, ड्रॉइंग, रैम्प वॉक आदि रंगारंग प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। जिसमे सभी बच्चों एवम मुख्यत: महिलाओं ने अपनी प्रतिभा दिखा कर कार्यक्रम में चार चांद लगाये। आयोजित प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गतिविधियो के बीच बीच में ग्रामवासियों ने भावनाओं के पेड़ से अपनी भावनाओ को व्यक्त भी किया। ग्रामवासियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा ऐसे मंच गांवों की महिलाओं वा बच्चों को मिलते रहना चाहिए, ये गांव की समृद्धि और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जयप्रकाश शर्मा, मनोज पचार, अक्षय पुजारी, राजस्थान फ़ोटो स्टूडियो चिड़ावा व सभी ग्रामवासियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पीरामल फाउंडेशन से पधारे राजीव नूनिया व खुलूस खान का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

पीरामल फाउंडेशन के खुलूस खान ने बताया, एक महीने गांव में रहने के लिए गांधी फेलो स्कूल में पढ़ने वाले किसी बच्चे के घर का चयन करते हैं। यह जिस घर में रहना चाहते है, उस परिवार के लोग खुशी-खुशी उसे अपने घर में रखने के लिए राजी हो जाते हैं। इस दौरान गांधी फेलो का खान-पान व रहन सहन भी वही होता है जो उस परिवार का होता है। इस दौरान महीने में अलग-अलग मजदूरी भी करते हैं। इसके साथ ही फेलो संस्था द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक भावनात्मक एवं नैतिक शिक्षण कार्यक्रम के तहत बच्चों, समुदाय व शिक्षकों के साथ करुणामयी गतिविधिया आयोजित करते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur