Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जिला स्तरीय फाइनल मुकाबलों में ज्योति विद्यापीठ स्कूल की टीम रही विजेता

,

जिला स्तरीय फाइनल मुकाबलों में ज्योति विद्यापीठ स्कूल की टीम रही विजेता

अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता के

झुंझुनू, 6 नवंबर 2022 से शुरू हुई जिला स्तरीय अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 9 नवंबर 2022 को संपन्न हुई! 19 वर्षीय छात्रा वर्ग का फाइनल मुकाबला ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ एवं राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय घुमनसर के बीच खेला गया जिसमें ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ की टीम ने 5-0 से फाइनल मुकाबले को जीता ! अंडर-19 छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिडानिया के बीच खेला गया जिसमें ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ की टीम 2- 0 से विजेता रही। इसके अलावा 15 वर्षीय जिला स्तरीय नेहरू छात्र वर्ग हॉकी का मुकाबला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रवा एवं ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के बीच खेला गया जिसमें ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ की टीम 2 -1 से विजेता रही। संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित करते हुए हॉकी टीम के कोच मनीष धाभाई को धन्यवाद ज्ञापित किया! इस अवसर पर संस्था प्रधानाचार्य किरण सैनी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा एवं विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur