Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 21 के ट्रिपल कनेक्शन ने पहनाया भारतीय सुंदरी को मिस यूनिवर्स का ताज

,

21 के ट्रिपल कनेक्शन ने पहनाया भारतीय सुंदरी को मिस यूनिवर्स का ताज

चंडीगढ़ की हरनाज संधू की इस उपलब्धि पर है हर भारतीय को नाज

नई दिल्ली, एक लंबे अर्से बाद भारत की हरनाज सिंधु ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनकर हर भारतीय को नाज करने का अवसर प्रदान किया है। इसके पीछे ट्रिपल 21 का विशेष संयोग रहा है। आपको बता दें कि भारत की किसी सुंदरी ने यह खिताब 21 साल बाद हासिल किया है वही चंडीगढ़ की हरनाज संधू भी 21 साल की हो चुकी हैं और सन 2021 में ही उन्होंने यह खिताब हासिल किया है। इस प्रकार 21 के आंकड़े का इसका ट्रिपल कनेक्शन हुआ है जिसके चलते भारत की सुंदरी ने यह खिताब हासिल किया है। आपको बता दें कि 70 वा मिस यूनिवर्स आयोजन 12 दिसंबर को इजराइल में हुआ जिसमें भारत की हरनाथ संधू ने 79 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए मिस यूनिवर्स के ताज पर कब्जा जमाया है। हरनाथ संधू पेशे से एक मॉडल हैं और चंडीगढ़ से बिलॉन्ग करती हैं यहां से ग्रेजुएशन करने के बाद वह मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। हरनाथ संधू 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस मिस चंडीगढ़, 2018 में मिस मैक्स इमर्जिग स्टार, 2019 में फेमिना मिस इंडिया पंजाब, 2021 में मिस यूनिवर्स इंडिया बन चुकी है। वही इन्होंने मिस यूनिवर्स के ताज पर कब्जा जमाने के बाद में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जो संदेश दिया इसमें उन्होंने कहा कि चक दे फट्टे इंडिया चक दे फट्टे। 1994 में सुष्मिता सेन के बाद साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थी। इसके बाद 21 साल के अंतराल तक भारत मिस यूनिवर्स के ताज के लिए तरस गया था। इस कमी को चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने 21 साल की उम्र में 21 साल बाद 2021 के वर्ष में हासिल कर भारत को गौरवान्वित किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur