Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खेल-कूद प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मैच में हुआ टीमों के बीच कड़ा मुकाबला

,

खेल-कूद प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मैच में हुआ टीमों के बीच कड़ा मुकाबला

बगड़, ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, कृष्णादेवी फार्मेसी कालेज एवं बगड़ आई०टी०ओ०टी में चल रही अन्तर व्यवसाय खेल-कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए मुकाबलों में प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ सदस्यो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल प्रभारी राजवीर जागिंड़ ने बताया कि तीसरे दिन किकेट का पहला मैच मैकेनिक डीजल व फिटर टीमों के बीच हुआ, जिसमें फिटर की टीम विजय रही। दूसरा मैच इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप-1 (सीनियर) व आर.ए.सी के प्रशिक्षणार्थियों की टीम के बीच हुआ जिसमें इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप-1 (सीनियर) की टीम विजय रही। तीसरा मैच इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप-2 (जूनियर) व बी.आई.टी.ओ.टी के प्रशिक्षणार्थियों के बीच हुआ जिसमे बी.आई.टी.ओ.टी की टीम विजय रही।

इसी प्रकार बैडमिंटन में क्वार्टर फाइनल मैच में बी.आई.टी.ओ.टी की छात्रा प्रिया व छात्रा पिंकी के बीच हुआ जिसमें प्रिया विजय हुई। बैडमिंटन के पहला सेमीफाईनल मैच में फार्मेसी कॉलेज की छात्रा माधर्वी (जूनियर) व पलक (जूनियर) के बीच हुआ रोचक मुकाबले में फार्मसी छात्रा पलक (जूनियर) विजय हुई एवं दूसरा सेमीफाईनल मैच बी.आई.टी.ओ.टी की छात्रा प्रिया व फार्मसी कॉलेज की छात्रा अपेक्षा (जूनियर) के बीच हुआ जिसमें प्रिया विजय हुई। बैडमिंटन का फाइनल मैच कल खेला जायेगा। जिसमें फार्मसी छात्रा पलक एवं बी.आई.टी.ओ. टी की छात्रा प्रिया का मुकाबला देखने को मिलेगा।

बालीवॉल के क्वार्टर फाइनल मैच में एस.एम.टी.आई फिटर व एस.एम.टी.आई मैकेनिक डीजल की टीमों के बीच हुआ एस.एम.टी.आई फिटर की टीम विजय होकर सैमीफाइनल में प्रवेश कर गई। बालीवॉल का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच इलेक्ट्रीकल वर्कशॉप-1 एवं आई.टी.ओ.टी की टीमों के बीच खेला जायेगा।कैम्पस में आयोजित विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिता मे प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी रूचि दिखाई एवं किकेट मैच में सभी का विशेष रूझान रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur