Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 19 अप्रेल को रहेगा संवैतनिक अवकाश

19 अप्रेल को रहेगा संवैतनिक अवकाश

झुंझुनू, जिले में लोकसभा आम चुनााव 2024 प्रथम चरण (19 अप्रेल) में सम्पन्न होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने लोकसभा आम चुनाव के मतदान दिवस (19 अप्रेल) को संवैतनिक अवकाश तथा अन्य राज्य के कार्मिकों को मतदान के लिए आवेदन करने पर संवैैतनिक अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि ऎसे कार्मिक जो राजस्थान राज्य के किसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य तौर पर निवासी है और मतदाता के रूप में पंजीकृत है, राजस्थान राज्य के ही अन्य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कार्यरत है तथा ऎसे कार्मिक जो अन्य राज्य के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य तौर पर निवासी है और मतदाता के रूप में पंजीकृत है एवं राजस्थान राज्य में कार्यरत है, ऎसे कार्मिकों को मतदातन के लिए आवेदन करने पर मतदान दिवस को संवैतनिक अवकाश रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur