Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा स्थापना दिवस पर प्रत्येक बूथ पर होंगे कार्यक्रम- बनवारीलाल सैनी

भाजपा स्थापना दिवस पर प्रत्येक बूथ पर होंगे कार्यक्रम- बनवारीलाल सैनी

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर मण्डल अध्यक्षों की बैठक संपन्न

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सप्ताह भर तक होने वाले विभिन्न सरोकार के कार्यों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में मण्डल अध्यक्षों की एक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।बैठक में स्थापना दिवस 6 से 13 अप्रेल तक के आगामी सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों के लिए मण्डल अध्यक्षों को ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस प्रत्येक मण्डल पर मण्डल अध्यक्ष की अगुवाई में बूथ स्तर तक मनाया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के साथ सेवा सरोकार के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिला उपाध्यक्ष एव कार्यक्रम के जिला संयोजक प्यारेलाल ढुकिया ने मण्डल अध्यक्षों को सात दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी।जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, पूर्व जिला महामंत्री राजेश बाबल, जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने भी अपने विचार रखे ।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, यतेंद्र सैनी, फूलचंद सैनी, संजय मोरवाल, श्रवण सैनी, जय प्रकाश चौधरी, मण्डल अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, राजकुमार जांगिड़, ओमप्रकाश सोनी, अनूप जाखड़, संदीप शास्त्री, विकास स्वामी, मोहनलाल सैनी, अमरसिंह धीवा , बीरबल यादव, चन्द्रपाल सिंह, घनश्याम, ईश्वर ढाका, कपिल शर्मा, कृष्ण गोपाल जोशी, इन्द्राज ढाका, देशराज रहड़ सहित जिलेभर के मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur