Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो के लिए भारतीय टीम के ट्रायल, चयन की जिम्मेदारी जेजेटीयू को मिली

,

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो के लिए भारतीय टीम के ट्रायल, चयन की जिम्मेदारी जेजेटीयू को मिली

कोरिया में जुलाई में होगा वर्ल्ड ताइक्वांडो यूनिवर्सिटी फेस्टिवल

झुंझुनूं, दक्षिण कोरिया के महानगर डेगू में जुलाई में प्रस्तावित वर्ल्ड ताइक्वांडो यूनिवर्सिटी फेस्टीवल के लिए इंडिया ताइक्वांडो ने जेजेटी युनिवर्सिटी को भारतीय टीम के ट्रायल, कैंप और चयन का आयोजन करने की बडी जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता व ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाडियों को इस कैंप में जगह दी जाएगी, जो 20 दिन के कठिन कैंप के बाद भारतीय टीम में शामिल होने के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।

वर्ल्ड ताइक्वांडो से संबद्ध इंडिया ताइक्वांडो के महासचिव अमित धामल द्वारा इस संबंध में श्री जेजेटी युनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डाॅ देवेन्द्र सिंह ढुल को आधिकारिक पत्र भेजा गया है। पत्र के मुताबिक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो आयोजन समिति डेगू 2024 वर्ल्ड ताइक्वांडो यूनिवर्सिटी फेस्टिवल का आयोजन दक्षिण कोरिया में करवाने जा रहा है। डेगू महानगर स्थित केमयुंग युनिवर्सिटी में 5 जुलाई से 7 जुलाई तक होने वाले इस आयोजन के लिए भारतीय टीम के ट्रायल से लेकर चयनित खिलाडियों के लिए कैंप का आयोजन करने की जिम्मेदारी श्री जेजेटी युनिवर्सिटी झुंझुनूं को दी गई है। यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन डाॅ विनोद टिबड़ेवाला व यूनिवर्सिटी प्रेजीडेंट डाॅ देवेन्द्र सिंह ढुल ने इस जिम्मेदारी के लिए इंडिया ताइक्वांडो के प्रेजीडेंट नामदेव शिरगांवकर का आभार जताया है जेटी के प्रेसीडेंट डॉ देवेंद्र सिंह ढोल ने बताया कि ट्रायल, प्रशिक्षण व चयन कैंप के लिए कुलसचिव डाॅ अजीत कुमार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें खेल बोर्ड सचिव डाॅ अरूण कुमार, मुख्य वित अधिकारी डाॅ अमन गुप्ता, शारीरिक शिक्षा विभाग प्राचार्य डाॅ मनोज गोयल, डीन स्टूडेंट वेल्फेयर डाॅ रामदर्शन फौगाट, खेल विशेषज्ञ सतीश ढुल को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि 20 दिन के कैंप के बाद 35 प्रतिभाशाली खिलाडियों का चयन भारतीय टीम के लिए किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur