Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / किसान महासभा का तृतीय प्रखंड सम्मेलन संपन्न

किसान महासभा का तृतीय प्रखंड सम्मेलन संपन्न

11 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन, किसान समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का लिया संकल्प

झुंझुंनू, अखिल भारतीय किसान महासभा का तृतीय प्रखंड सम्मेलन आज बस स्टैंड तोगङा खुर्द पर स्थित मंच पर संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड सहीराम मांझू ढेवा का बास व बनवारी लाल तोगङा खुर्द ने की । सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड फूलचंद ढेवा ने कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी कार्पोरेट परस्त नीतियों की वजह से खेती की लागत कीमत बढने व अनाज का लाभकारी मूल्य न मिलने के कारण किसान कर्जे में दबकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा है । एम एस पी को कानूनी गारंटी देने की मांग को लेकर किसानों का राष्ट्रव्यापी संघर्ष जारी है । राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि ने कहा कि यमुना नहर का पानी झुंझुंनू जिले में लाने व काटली नदी को पुनर्जीवित करने की मांग को लेकर हमारा आंदोलन जारी रहेगा । सम्मेलन को कामरेड रामनारायण ढेवा ढेवा का बास, कामरेड ओमप्रकाश तोगङा खुर्द, उम्मेद सिंह तोगङा खुर्द, मोहर सिंह बास नानिग, कामरेड सहीराम मांझू, सुभाष झाझङिया बास नानिग, करणीराम तोगङा खुर्द, ने संबोधित किया । सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर एम एस पी को कानूनी गारंटी देने, स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता की लूट बंद करने, ओलावृष्टि व शीत प्रकोप से सन् 2022-23 की रबी फसलों के हुए नुकसान के मुआवजे से वंचित किसानों को तुरंत मुआवजा देने, प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर बीमा कंपनियों की लूट की बजाय फसलों के नुकसान पर किसानों को फायदा देने की नीति बनाने, सन् 1994 के समझौते के अनुसार यमुना नहर का पानी लाने हेतु पुरानी डी पी आर मंजूर करवाने आदि मांगों का प्रस्ताव पारित किया । अखिल भारतीय किसान महासभा ने दुनियाभर में देश का नाम रोशन करने वाली पहलवान विनेश फोगाट के साथ हुए अन्याय की न्यायिक जांच करवाने तथा उसके बारे में खेल मंत्री द्वारा संसद में दिये गये खर्च के ब्यौरे की आलोचना की तथा मांग की कि मंत्रियों तथा प्रधानमंत्री के यात्रा खर्चों व विज्ञापनों का खर्च भी बताएं । प्रस्ताव में मांग की गई कि अग्निवीर योजना को वापस लेकर पुराने तरीके से पुनः भर्तियां की जावे ।
सम्मेलन में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष उम्मेदसिंह तोगङा खुर्द, सचिव सुभाष झाझङिया बास नानिग, उपाध्यक्ष क्रमशः बनवारी लाल व रामनारायण ढेवा, कोषाध्यक्ष कामरेड सहीराम मांझू, सदस्य क्रमशः कामरेड फूलचंद ढेवा, कामरेड ओमप्रकाश तोगङा खुर्द, मेघ सिंह तोगङा खुर्द,करणीराम तोगङा खुर्द,मोहर सिंह बास नानिग, महावीर सिंह, चयन किया गया । सभी ने संकल्प लिया कि किसानों की मांगों का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जावेगा तथा सात सितंबर के चिङावा में होने वाले जिला सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur