Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / यह संधर्ष सत्ता के लिए नहीं, यह प्रजा के शासन के लिए है – ढूकिया

,

यह संधर्ष सत्ता के लिए नहीं, यह प्रजा के शासन के लिए है – ढूकिया

बिसाऊ शहर मण्डल में जन आक्रोश यात्रा के द्वितीय चरण में

बिसाऊ, मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के बिसाऊ शहर मण्डल में जन आक्रोश यात्रा के द्वितीय चरण में हर घर महासम्पर्क व मिस्ड कॉल अभियान के अन्तर्गत बूथ संख्या 67 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, मण्डल अध्यक्ष भवानी शंकर महनसरिया, मण्डल महामंत्री विलास सैनी, पवन कुमार धौलपुरिया, बूथ अध्यक्ष दलिप सिंह चौहान, कपिलेश शर्मा एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ के प्रत्येक घर से सम्पर्क किया, जन आक्रोश का स्टीकर लगाया गया एवं मोबाईल धारक व्यक्ति से मिस्ड कॉल करवाया गया। इस अवसर पर ढूकिया ने कहा कि यह संघर्ष केवल सत्ता के लिए नहीं है, यह संघर्ष प्रजा के शासन के लिए है, मैं आपको भरोसा देता हूँ, कि साल 2023 और 2023 के बाद अनंतकाल तक भारतीय जनता पार्टी सत्ता का माध्यम बनेगी, और राजस्थान की 8 करोड़ की जनता राज करेगी। इस अवसर पर अनिल जोशी, राकेश चौहान, सूर्यकान्त सैनी, प्रमेश्वर लाल प्रजापत, राजकुमार स्वामी, नौरंगलाल सैनी, राम कुमार चौहान, किशन लाल सैनी, मनीष प्रजापत आदि ने मिस्ड कॉल कर अपना समर्थन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur