Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुंनू अग्रवाल समाज की कमान इस बार गणेश हलवाई को, राणासरिया बने सारथी

झुंझुंनू अग्रवाल समाज की कमान इस बार गणेश हलवाई को, राणासरिया बने सारथी

झुंझुनू, झुंझुनू अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिला मुख्यालय के अग्रसेन भवन में सांय 4 बजे हुई बैठक में महाराजा अग्रसेन को नमन कर बैठक का शुभारंभ किया गया। निर्वाचन अधिकारी हरीश तुलस्यान की देखरेख में अग्रबंधुओं ने चुनाव में हिस्सा लिया। अग्रवाल समाज बंधुओ ने समिति की कार्यकारिणी में 42 सदस्यों को नियुक्त करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई वहीं 7 सदस्यों को पदाधिकारी सर्वसम्मति से बनाया गया। निर्वाचन अधिकारी हरीश तुलस्यान ने बताया कि अग्रवाल समाज समिति झुंझुनू के 2 वर्ष के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए गणेश कुमार हलवाई को चुना गया वहीं मंत्री पद पर अजीत राणासरिया को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रितेश सिंघानिया को दी गई। उपाध्यक्ष पद पर आशीष तुलस्यान, संदीप गोयल के नाम पर सहमति बनी वहीं उप मंत्री के नाम पर रवि गुप्ता और सीए लोकेश अग्रवाल को समाज बंधुओ ने चुना। समिति के चुनाव संपन्न होने के बाद समाज बंधुओं ने नये पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित समाज जनों ने नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों को पूर्ण समर्थन देते हुए आशा व्यक्त कि की इनके मार्गदर्शन में समाज उच्च सोपान तय करेगा साथ ही समाज उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यकारिणी में यह चुने गए सदस्य

  1. नारायणप्रसाद‌ जालान 2. रितेश सिंघानिया 3. दिलीप हंसासरिया 4. अजीत राणासरिया 5. गोपाल जालान 6. अशोक मोदी 7. श्याम सुन्दर टमकोरिया 8. रमेश टीबड़ा 9. विश्वनाथ टीबड़ा 10. महेन्द्र टीबड़ा 11. शिवरतन पंसारी 12. रमाकान्त हलवाई 13. पुरुषोत्तम केडिया 14 श्याम सुन्दर गोयनका 15. राजकुमार तुलस्यान 16. रमेश गुप्ता 17. मनीष बगडिया 18. बालकिशन केडिया 19. पंकज राणासरिया 20. नवीन केडिया 21,रमन पंसारी 22. आशीष तुलस्यान 23. श्याम सुन्दर जालान 24. हितेश केजड़ीवाल 25. रवि गुप्ता 26. राहुल जगनानी 27 दिनेश अग्रवाल 28 सीए लोकेश अग्रवाल 29. सीए जिम्मी मोदी 30, दुर्गादत तुलस्यान 31 राकेश तुलस्यान 32. गणेश हलवाई 23. जुगल किशोर मोदी 34. दीपक केडिया 35. सन्दीप गोयल 36. चंद्रकांत बंका 37. कमलकांत केडिया 38.आकाश डंडारिया 39, अमित केडिया 40 अभिषक मुरारका 41. पवन मोदी 42. सुनील खेतान
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur