Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / शेखावाटी लाइव और शेखावाटी दर्पण की खबर के बाद टूटी झुंझुनू में जिम्मेदारों की नींद

शेखावाटी लाइव और शेखावाटी दर्पण की खबर के बाद टूटी झुंझुनू में जिम्मेदारों की नींद

अब देखने वाली बात महज कागजी ही या सख्त कार्रवाई भी देखने को मिलेगी झुंझुनू में, बड़ी मछलियों पर भी क्या फेकेगा प्रशासन अपना जाल

झुंझुनू, खाद्य सुरक्षा आयुक्त, जिला कलेक्टर झुंझुनू एवं डॉ राजकुमार डांगी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झुंझुनू के निर्देश अनुसार आज गुढा गोड़जी में विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किग्रा घी मिलावट के शक पर जब्त किया। साथ ही खराब कलाकंद व गुलाब जामुन 40 किग्रा नष्ट करवाया गया। मौके पर कलाकंद व घी का खाद्य नमूना लेकर जांच हेतु जयपुर प्रयोगशाला में भिजवाया गया तथा दुकानदार को साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। विभाग द्वारा उक्त कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur