Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ज़िले से हज़ारों भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में

,

ज़िले से हज़ारों भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में

झुंझुनू, राजस्थान में भाजपा के नव नियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथग्रहण समारोह में झुंझुनू ज़िले से हज़ारों भाजपा कार्यकर्ता जयपुर शामिल होंगे। जानकारी देते हुए भाजपा ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने बताया कि 15 दिसम्बर शुक्रवार को जयपुर में प्रातः 11 बजे आहूत मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए झुंझुनू ज़िले से हज़ारों भाजपा कार्यकर्ता निजी वाहनों एव बसो में सवार होकर जयपुर पहुँचेंगे व नव नियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बधाई प्रेषित करेंगे। भाजपा ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया किं भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने को एक कार्यकर्ता के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur