Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 4 मार्च को हजारों की संख्या में जयपुर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

,

4 मार्च को हजारों की संख्या में जयपुर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा पदाधिकारियों ने युवाओं का किया आह्वान, 4 मार्च को करेंगे विधानसभा का घेराव

राजस्थान की कांग्रेस सरकार के धोखे का जवाब देगा राजस्थान का युवा – लक्ष्मीकांत भारद्वाज

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ युवा आक्रोश महा प्रदर्शन के तहत आगामी 4 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव को लेकर स्थानीय बगड़ रोड स्थित जमुना रिसॉर्ट मैं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई,जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहां कि राजस्थान की नाकारा सरकार ने युवाओं को अंधकार में धकेल कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया है। कांग्रेस सरकार द्वारा एक ओर बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं का पर्चा लीक कर युवाओं की कड़ी मेहनत को नष्ट करने का कार्य किया है, तो दूसरी ओर राजस्थान में 17 लाख बेरोजगार युवाओं ने रोजगार कार्यालय में अपना पंजीयन करवाया है जबकि राजस्थान सरकार एक लाख युवाओं को भी बेरोजगारी भत्ता नहीं दे रही हैं। युवाओं के भविष्य से खेलने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ 4 मार्च को झुंझुनू जिले से 4 हजार कार्यकर्ता जयपुर विधानसभा घेराव में भाग लेने जाएंगे । जिलाध्यक्ष मावंडिया ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित युवा आक्रोश महा प्रदर्शन विधानसभा घेराव में जिले के प्रत्येक मंडल से पार्टी व पार्टी के प्रत्येक मोर्चे के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को वाहनों के माध्यम से जयपुर विधानसभा घेराव में पहुंचने की जिम्मेदारियां सौंपी। भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने कहां कि कांग्रेस सरकार के द्वारा युवाओं के साथ किए गए धोखे का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आम जन की आवाज बनने को तैयार है। लगातार 17 बार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीककर सरकार ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का कार्य किया, उसका जवाब देने के लिए 4 मार्च को हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जयपुर की ओर कूच करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यकर्ताओं से 4 मार्च को जयपुर चलने का आह्वान किया। धन्यवाद भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने दिया, जबकि बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने किया। इस मौक़े पर सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह धर्मपाल गुर्जर खेतड़ी भाजपा जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया राकेश शर्मा बगड़, सुनील लांबा, शेर सिंह निरवान, जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, मंजू सैनी, महावीर ढाका, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तवर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल खिचड़, पूर्व प्रधान विमला चौधरी, झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादर मल स्वामी, मंडल अध्यक्ष होशियार शर्मा, देशराज, विजय पाल सिंह भाटीवाड, ओम प्रकाश सोनी मंड्रेला, रामनिवास सेन, सही राम गुर्जर, पिलानी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, बाबूलाल सैनी, सूरजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश भूडनपुरा, मंडावा दिनेश शर्मा, बुहाना मोहनलाल सैनी मंडावा, महेंद्र सिंह छावड़ी, झुंझुनू शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, इंद्राज सैनी, दलीप स्वामी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री निखिल शर्मा, युवा मोर्चा झुंझुनू मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अब्दुल मजीद अब्बासी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद सारवान, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरव सोनी, रजनीश शर्मा चनाना, कृष्ण कुमार जानू, मधु मुरारका, मंजू चौहान, विनोद कुमार चौहान, मेजर जयराम सिंह, मुकेश स्वामी, मुरली मनोहर शर्मा पिलानी, अजीत सिंह शेखावत, नंदलाल सैनी, बबलू, विकास भारू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur