Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पांच दिन से व्यर्थ बह रहा है हजारों लीटर कुंभाराम नहर परियोजना का पानी

,

पांच दिन से व्यर्थ बह रहा है हजारों लीटर कुंभाराम नहर परियोजना का पानी

एक और जहा गर्मियों में पानी के लिए लोग हो रहे हैं परेशान

खेतड़ी, नानुवाली बावड़ी ग्राम पंचायत में ठिकाना बांध के पास कुंभाराम नहर परियोजना का पानी पिछले 5 दिन से व्यर्थ बह रहा है, ग्रामीण अशोक सैनी नानुवाली बावड़ी, प्रकाश चंद सैनी, जगदीश पंच, रामवतार, बद्री प्रसाद सैनी ने बताया कि एक और जहा गर्मियों में पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं वही नानुवाली बावड़ी में कुंभाराम नहर परियोजना का ढाणियों में सप्लाई होने वाला पानी 5 दिन से व्यर्थ बह रहा है। इस संबंध में कुंभाराम नहर परियोजना के कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया कि पाइप टूटा हुआ है लेकिन वह देख कर चले जाते हैं लेकिन ठीक नहीं कर रहे हैं। इससे कई हजारों लीटर पानी खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने इस बारे में कुंभाराम नहर योजना के कर्मचारियों के प्रति रोष व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur