Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News: आपराधिक गैंग को फॉलो करने पर तीन युवक गिरफ्तार

Jhunjhunu News: आपराधिक गैंग को फॉलो करने पर तीन युवक गिरफ्तार

मंडावा पुलिस की विशेष कार्रवाई

मंडावा (झुंझुनूं)। पुलिस थाना मंडावा ने सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग्स के अकाउंट्स को फॉलो करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देश पर की गई।

इस अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) व वृताधिकारी झुंझुनूं ग्रामीण हरीसिंह धायल (RPS) द्वारा की गई। पुलिस टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी रामनारायण चोयल कर रहे थे।

पूछताछ में उग्र होने पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों युवक न केवल सहयोग नहीं कर रहे थे, बल्कि उग्र व्यवहार कर रहे थे। ऐसे में उन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने समझाइश देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी आपराधिक गैंग या अपराधी को सोशल मीडिया पर फॉलो न करें।

गिरफ्तार व्यक्तियों की जानकारी

  1. आबिद शेख, पुत्र रसिद शेख, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड 13, मंडावा
  2. विकास, पुत्र रामकुमार, उम्र 22 वर्ष, जाति भोपा, निवासी वार्ड 17, मंडावा
  3. दाउद, पुत्र अय्यूब शेख, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड 12, मंडावा

तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस का संदेश

मंडावा पुलिस ने आम जन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी अपराधिक गतिविधि, गैंग या संदिग्ध अकाउंट को फॉलो करने से बचें। इससे न केवल अपराध बढ़ता है, बल्कि कानूनन कार्रवाई भी झेलनी पड़ सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur