Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा नेता कमल कांत शर्मा के जन्मदिवस पर होंगे तीन दिवसीय सेवा कार्य

भाजपा नेता कमल कांत शर्मा के जन्मदिवस पर होंगे तीन दिवसीय सेवा कार्य

भाजपा नेता शर्मा के जन्मदिवस पर शहीद इंद्र सिंह स्मारक पर हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

झुंझुनू, भाजपा नेता कमल कांत शर्मा के जन्मदिवस को तीन दिवसीय सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 12 फरवरी रविवार को झुंझुनू के प्रथम बलिदानी शहीद इंद्र सिंह सैनी स्मारक परिसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व शर्मा समर्थकों द्वारा पौधारोपण किया गया। जानकारी देते हुए शहीद इंद्र सिंह सैनी के भाई बजरंग सैनी ने बताया कि भाजपा नेता कमल कांत शर्मा के जन्मदिवस पर अशोक, गुलाब, बिल्वपत्र सहित अनेक पौधे शहीद स्मारक परिसर में लगाए गए व उपस्थित शहर वासियों द्वारा शर्मा के द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सराहना की गई। इस मौके पर शहीद इंद्र सिंह की पुत्र दिलीप सैनी नंदलाल सैनी अंकित सैनी विशाल सैनी गिरधारी लाल सैनी राहुल सैनी अशोक सैनी दिनेश सैनी पंकज सैनी हरीश गोयल हेमंत प्रवीण विनोद सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur