Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जेटीटी के तीन छात्रों ने चीन में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक जीते

,

जेटीटी के तीन छात्रों ने चीन में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक जीते

झुंझुनू, जेजेटी यूनिवर्सिटी के तीन छात्र विक्रम राजेंद्र इंगले सिद्धांत राहुल कांबले तथा आर्यन पाल सिंह ने चीन में 19 वे एशियन गेम्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पीड स्केटिंग मे कांस्य पदक जीतकर झुंझुनू जिले का ही नहीं बल्कि राजस्थान का नाम रोशन किया है। जानकारी देते हुए जेजेटी के प्रो प्रेसिडेंट डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि और भी खिलाड़ी मैदान में मुकाबला के लिए डटे हुए हैं जिनका शीघ्र ही रिजल्ट सामने आएगा उपलब्धि के लिए जेटीटी के चेयरपर्सन डॉ. विनोद टीबडेवाला, प्रेसिडेंट बी के टीबड़ेवाला, प्रो प्रेसिडेंट डा. देवेंद्र सिंह ढुल ,रजिस्टर डॉ मधु गुप्ता, डॉ अरुण कुमार खेल सचिव, निदेशक उमा विशाल टीबड़ेवाला सहित सभी जेटीटी परिवार ने इन्हें हार्दिक बधाइयां प्रेषित की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur