Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कल 22 गांवों में होगा बिजली चौपाल का आयोजन

कल 22 गांवों में होगा बिजली चौपाल का आयोजन

झुंझुनू, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार झुंझुनू वृत में प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को प्रत्येक उपखण्ड के सहायक अभियंताओं द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से बिजली चौपाल का आयोजन किया जाता है। अविविनिलि के अधीक्षण अभियंता आर.पी.एस. ढाका ने बताया कि अगस्त माह की बिजली चौपाल 8 अगस्त को झुंझुनू वृत के 22 ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। ढाका ने बताया कि ग्राम पंचायत भोजासर, टाई, सुलताना, चनाना, डूलानिया, नरहड़, घोड़ीवारा खुर्द, बबाई, उदावास, बुड़ाना, बिरोल, भैसावता खुर्द, इन्द्रपुरा, टोड़ी, चंवरा, बड़ागांव, जसरापुर, पचेरी, मलसीसर, कुमावास, चेलासी, काजड़ा में बिजली चौपाल आयोजित होगी। इस दौरान सुरक्षा के बारे में उपभोक्ता जागरूकता, कृषि के लिए विद्युत आपूर्ति का समय, उपभोक्ता शिकायत निवारण, बिलिंग, डीएसएस (मांग आपूर्ति प्रबंधन) के उपाय, नई योजनाओं के बारे में बताया जायेगा तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur