Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के विरोध में मशाल विरोध प्रदर्शन

,

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के विरोध में मशाल विरोध प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा ने किया

झुंझुनूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को पंजाब के फिरोजपुर में कांग्रेस के नुमाइंदों के द्वारा रास्ते में रोककर उनके सुरक्षा घेरे को तोड़ने का कूट रचित प्रयास करने व लोकतंत्र के इतिहास में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इतनी बड़ी षडयंत्र पूर्वक लापरवाही के विरोध में शहर के गांधी पार्क में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया व नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर मशाल जलाकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को इस प्रकार षडयंत्र पूर्वक रोकना वह उनकी सुरक्षा में खलल पहुंचाना देश को शर्मसार करने वाली घटना है । कमल कांत शर्मा ने कहा कि भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ इस प्रकार का षडयंत्र पूर्वक खिलवाड़ देश के प्रत्येक नागरिक को नागवारा गुजरा है, भारतीय जनता पार्टी इस घटना की भर्त्सना करती है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सर्वे सर्वा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के द्वारा इस प्रकार से षड्यंत्र रच कर प्रधानमंत्री के सुरक्षा घेरे को तोड़ने का प्रयास लोकतंत्र के इतिहास में कलंक है । इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री हनुमान सिंह , जिला मंत्री अर्जुन वाल्मीकि, डूमरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुलकित जांगिड़, देवीपुरा बणी सरपंच प्रतिनिधि रजनीश पूनिया, भाजपा युवा मोर्चा आईटी सेल जिला प्रमुख मनीष सैनी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बृजेंद्र गोदारा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, नगर मंडल उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राकेश शहल , नगर मंडल महामंत्री दिलीप सैनी , विजेंद्र हटवाल, नगर उपाध्यक्ष विकास पुरोहित, रामनिवास सैनी , महेंद्र सोनी , नवल स्वामी, नगर मंत्री पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला ,आईटी सेल के मनीष सैनी, पूर्व पार्षद संजय भार्गव ,श्री राम सैनी , ख्याली राम कुमावत, ओबीसी मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुशील भार्गव, सुनील सैनी, ताराचंद गॉड, चंद्र प्रकाश जोशी, सावित्री सैनी , रामकरण सैनी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur