Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रशिक्षणार्थियो ने किया औद्योगिक भ्रमण

प्रशिक्षणार्थियो ने किया औद्योगिक भ्रमण

बगड़, शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान के डीजल मैकेनिक व्यवसाय के 15 प्रशिक्षणार्थियो का दल वरिष्ठ अनुदेशक, श्याम सिंह शेखावत के नेतृत्व में ऑडी मोटर्स झुंझुनूं में औद्योगिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। इसी क्रम में बुधवार को डीजल मैकेनिक व्यवसाय के 18 प्रशिक्षणार्थियो ने वरिष्ठ अनुदेशक,विकास के नेतृत्व में हेमंत ऑटोमोबाइल, सुल्तान की कार्यशाला में औद्योगिक भ्रमण किया। संस्थान की अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि तकनीकी प्रशिक्षण के साथ औद्योगिक भ्रमण करने से प्रशिक्षणार्थियो को निरंतर नवीन अनुसंधान व तकनीकी क्रियाकलापों की जानकारी प्राप्त होती है, जिससे भविष्य में प्रशिक्षणार्थियो के नियोजन में आत्मविश्वास का संचार होता है। कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियो को इंजन के रखरखाव पर रिपेयरिंग से संबंधित जानकारी से अवगत कराया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur