झुंझुनूं, नवचयनित ग्राम विकास अधिकारियों को जिला परिषद की ओर से आधारभूत प्रशिक्षण शिविर 3 नं. रोड़ स्थित के एक होटल में जारी है। नव चयनित 157 ग्राम विकास अधिकारियों को 22 मई से 5 जून तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके बाद इन्हें जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में नियुक्ति दी जाएगी। जिला परिषद के एसीईओ रामनिवास चौधरी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को बुलाया जा रहा है, जो इन्हें संबंधित विभागों के कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। गुरुवार को एसीपी रघुवीर झाझड़िया, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह और झुंझुनूं पंचायत समिति के सहायक अभियंता अमित चौधरी, सहायक लेखाधिकारी विरेंद्र सिंह दादरवाल, डीपीएम कपिल देगड़ा, सहायक विकास अधिकारी राजाराम सैनी ने प्रशिक्षण दिया। रघुवीर झाझड़िया ने सूचना प्रोद्योगिकी से संबंधित योजनाओं, ई-मित्रों के संबंध में जानकारी दी। वहीं जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने मीडिया से संबंधों और सुजस वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से योजनाओं के प्रचार-प्रसार के बारे में जानकारी दी। सहायक अभियंता अमित चौधरी ने निर्माण कार्यों के तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। एसीईओ रामनिवास चौधरी ने बताया कि इस उच्च स्तर के प्रशिक्षण की वजह से नवचयनित ग्राम विकास अधिकारियों को नियुक्ति के बाद कार्यभार संभालने में आसानी रहेगी।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ग्राम विकास अधिकारियों का प्रशिक्षण जारी
ग्राम विकास अधिकारियों का प्रशिक्षण जारी



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

